चंपावत। जिले में अब बिजली लाइन में फॉल्ट ढूंढ़ने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए ऊर्जा निगम ने लाइन इन और लाइन आउट सिस्टम बना लिया हैं। इससे आसानी से लाइन में आए फॉल्ट को ढूंढ़ा जा सकता हैं।
जिले के लिए पिथौरागढ़ से लाइन बिछाई गई है। बारिश, आंधी-तूफान के दौरान लाइन में फॉल्ट आने पर निगम को कई जगह पर शटडाउन लेना पड़ता है। निगम ने अब फॉल्ट को ढूंढ़ने के लिए एक नया सिस्टम तैयार कर दिया है। इस सिस्टम में बाराकोट से लोहाघाट, बाराकोट से पिथौरागढ़ के बीच में बिजली लाइन में आए फॉल्ट को आसानी से ढूंढ़ा जा सकता है। लाइन इन और लाइन आउट सिस्टम लगने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को अधिक दौड़ धूप से मुक्ति मिल जाएगी।
बिजली लाइन में फॉल्ट ढूंढ़ने में मदद मिलेगी
ऊर्जा निगम ने बाराकोट में तैयार किया सिस्टम
बाराकोट विद्युत घर से ही पता चल जाएगा फॉल्ट की स्थिति का पता
फॉल्ट ढूंढने में समय की होगी बचत
चंपावत। लाइन इन और लाइन आउट लगने के बाद ऊर्जा निगम को फॉल्ट ढूंढ़ने में समय की बचत होगी। पहले कर्मचारियों को फॉल्ट ढूंढ़ने के लिए चंपावत से पिथौरागढ़ तक बिजली लाइन से होते हुए जाना पड़ता था, लेकिन अब कर्मचारियों को बाराकोट बिजली घर से फॉल्ट की स्थिति का पता चल जाएगा।
बाराकोट में बिजली लाइन में फॉल्ट ढूंढ़ने के लिए लाइन इन, लाइन आउट सिस्टम तैयार कर लिया गया है। अब बाराकोट से लोहाघाट, पिथौरागढ़ के बीच के फॉल्ट को आसानी से ढूंढ़कर लाइन चालू कर दी जाएगी।
- विकास भारती, एसडीओ, ऊर्जा निगम, चंपावत।