फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा बैराज से लालकोठी तक के संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा एवं गुदमी के ग्रामीणों और भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री जगत सिंह मिताड़ी ने बनबसा बैराज से खटीमा सीमा अंतर्गत लालकोठी तक के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग उठाई है। उन्होंने इस बाबत विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि करीब दस किमी लंबे संपर्क मार्ग से देवीपुरा एवं गुदमी ग्रामसभा के करीब एक हजार लोगों के अलावा, एसएसबी, शारदा हेडवर्क्स कर्मी और नेपाल के चांदनी दोधारा गांव के लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं, लेकिन तीन दशकों से अधिक समय से उक्त सड़क का जीर्णोद्धार नहीं किया गया है।

मिताड़ी ने बताया कि बरसात में इस मार्ग पर पड़े गड्ढों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। ज्ञापन में प्रधान माला देवी, अरुण कुमार, बीडीसी सदस्य महेश जोशी, सागर भट्ट, पीतांबर जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें