फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित मंत्री अरूण जेटली का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़ने से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात करने के मामले को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में पुतला फूंककर आक्रोश जताया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

उनका कहना था कि इस मामले में मोदी सरकार की भगोड़े शराब कारोबारी से नजदीकी रिश्ते सामने आ गए हैं। पुतला फूंक कर विरोध जताने वालों में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा, अभिषेक गंगोला, भुवन चौबे, कमल तड़ागी, प्रकाश बोहरा, अशोक कार्की, विजय वर्मा, राजेश जोशी, अमित साह, अजय प्रहरी, हरीश उप्रेती, चंचल कुंवर, तरूण वर्मा, प्रमोद सौन, दिग्विजय कार्की, पंकज रेंसवाल, ललित देव, त्रिलोक सिंह, नरेंद्र चुनारा, सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें