फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ की जांच से संतुष्ट नहीं, दोबारा की जाए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में 15 जुलाई की रात मरीज और तीमारदारों से अभद्रता के मामले की सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने जांच पूरी कर ली है, लेकिन इस जांच रिपोर्ट में आरोपी चिकित्सक को क्लीन चिट देने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई है। तीमारदारों का आरोप है कि बिना उनसे पूछताछ के ही एकतरफा जांच कर दी गई है, इससे वह संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को तीमारदार और सीमांत सौराई के पूर्व प्रधान दान सिंह बोहरा ने फिर से सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच से संतुष्ट नहीं होने और दोबारा जांच कराने की मांग की है।

पूर्व प्रधान दान सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को उनके भाई टेहर सिंह फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे परिजन किसी तरह रात में जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मरीज और उसके तीमारदारों से अभद्रता की और दूसरे दिन मरीज को रेफर करने के कागजात तैयार करने में भी बहुत ज्यादा समय लिया। इस मामले की शिकायत तत्कालीन डीएम डॉ.अहमद इकबाल से करने पर उन्होंने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए थे। पूर्व प्रधान का आरोप है कि सीएमओ ने बिना दूसरे पक्ष को बुलाए एकतरफा जांच की है, जिससे वह संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें