फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने गेट मीटिंग और प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को भी गेट मीटिंग करने के साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मोर्चा के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी और सचिव महेंद्र सिंह जीना की अगुवाई में कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम में गेट मीटिंग की। वक्ताओं का कहना था कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होने आवश्यकता है, तभी सफलता मिलेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश मौर्या ने कहा कि 18 मई की रैली को सभी कर्मचारियों, अधिकारियों ने मिलकर सफल बनाना है। गेट मीटिंग और प्रदर्शन करने वालों में सहायक अभियंता विकास भारती, सुरेश चंद्र पनेरू, अमरनाथ, बलवंत सिंह, नीलांबर, कमला जोशी, महेश्वरी, रीना देवी, रघुवर सिंह, नीलावती, संजय पांडे, रीना बोरा, त्रिलोकी अधिकारी, मीना देवी, बसंत सिंह, अलका बोहरा आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के डिवीजन कार्यालय में गेट मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें