फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी और यशराज ने कराटे चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साक्षी बिष्ट और यशराज करायत ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


देहरादून में 15 अप्रैल को हुई स्टेट कराटे चैंपियनशिप में ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी साक्षी बिष्ट और मल्लिकार्जुन विद्यालय के छात्र यशराज करायत ने कांता में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक जीता। इसके अलावा मंयक दुग्ताल ने भी बेहतर प्रदर्शन कर कुमिते में रजत जीता। साक्षी और यशराज 21 से 23 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाली नेशनल सब जूनियर कघराटे चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे।

उपलब्धि पर कराटे समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोच दीपक अधिकारी, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, गोविंद वर्मा, दीपक ओली, ओपीएस के प्रधानाचार्य आरसी पांडेय, मल्लिकार्जुन के भाष्कर चौबे, हेमंत गड़कोटी, विश्वनाथ मुरारी, दान सिंह करायत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें