फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क में जाम से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में हर दिन लग रहे जाम के कारण वाहन चालक खासे परेशान हैं। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से विभिन्न स्थानों में सड़क कटिंग कार्य में पोकलैंड और जेसीबी मशीन के माध्यम से कटिंग कार्य किया जा रहा है। इससे उन स्थानों में कई घंटों तक जाम लग जा रहा है। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग जा रही हैं।
विज्ञापन


दिन में कई बार लग रहे जाम के कारण वाहनों में चलने वाले यात्रियों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला की ओर से कहीं पर भी आधे घंटे से अधिक समय तक वाहनों को नहीं रोकने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके कार्यदायी एजेंसियां एक समय में भारी मात्रा में पहाड़ी की कटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें