फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने दगा दिया, एक घंटे परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने दगा दिया, एक घंटे परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

एनएच में तिलौन के पास खराब हुई बस, बाद में दूसरी बस से रवाना हुए यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। रोडवेज बसें यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के बजाय अक्सर दगा दे रही हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून जा रही रोडवेज की बस ने यात्रियों को बीच मंझधार में छोड़ दिया। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन के पास बस में तकनीकी खामी आ गई। इसके चलते यहां यात्रियों को करीब सवा घंटे तक फंसे रहना पड़ा। बाद में उन्हें दूसरी बस में भेजा जा सका।
जानकारी के मुताबिक यहां से करीब पांच किलोमीटर दूर तिलौन के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो की पिथौरागढ़ से देहरादून जा रही बस (यूके 07पी/ए 1945) अचानक खराब हो गई। बस चालक मदन सिंह ने बस की खामी को दूर करने का अपने स्तर से प्रयास किया, मगर वह नाकाम रहे। बस के खराब होने से बस में सवार 15 यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। करीब सवा घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें दूसरी बस से आगे भेजा जा सका। जहां पर बस में खराबी आई, वहां पर इन दिनों बाराहमासी सड़क की कटिंग का काम चलने से धूल फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में इस साल पहले तीन महीनों में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के 150 किलोमीटर के हिस्से में 13 बार बसें दगा दे चुकी हैं। इसके चलते बसों में सफर करने वाले लोगों का न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि यात्रा के बचे फासले को पार करने के लिए वाहन के लिए भी जूझना पड़ता है।
फोटो 05 सीपीटी 08पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें