फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्या निवारण शिविर में आई केवल दो शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को आयोजित किए गए जन समस्या निवारण शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम डा.अहमद इकबाल ने कहा कि आवेदक की शिकायतों का निस्तारण तत्काल होने से आवेदक के समय व धन की बचत के साथ क्षेत्र की जनता लाभांवित होती है। इसलिए अधिकारी स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें। सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि अप्रैल में सभी अधिकारियों को दूसरे विभाग के निर्माण व अन्य कार्यों के निरीक्षण का रोस्टर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिविर में मझेड़ा के लोगों ने धौन मोटर मार्ग से बड़ोली को प्रस्तावित सड़क को स्यांला से बड़ोली मोटर मार्ग किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ने बताया कि सड़क के आसपास के सभी तोकों को भी सम्मिलित करने के लिए एनआरआरडीए दिल्ली को प्रस्ताव प्रेषित करने के साथ वन अधिनियम की आपत्ति दूर करने की कार्यवाही गतिमान है।

जिंडी के प्रेम चंद के अपने विकलांग पुत्र की पेंशन के लिए आवेदन में हुई कार्यवाई के संबंध में समाज कल्याण विभाग ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर विकलांग पेंशन की स्वीकृति हो जाएगी। शिविर में परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत, लघु सिंचाई प्रशांत कुमार, विद्युत राजेश मौर्या, डीईओ (बेसिक) सत्यनारायण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें