लोहाघाट के जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में चल रही चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में सिलिंग, पुल्ला इलेवन ने अपने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि मदन कलौनी, मोहन सिंह भंडारी ने सोमवार को मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच सिलिंग इलेवन, लोहाघाट मार्केट टीमों के बीच खेला गया। सीलिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 127 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहाघाट की पूरी टीम 70 रनों में ढेर हो गई। विजेता टीम के विनोद ने 14 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच निडिल एकादश, पुल्ला इलेवन के बीच खेला गया। पुल्ला ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 133 रन बनाए, जवाब में निडिल की टीम 94 रन ही बना सकी। विजेता टीम के दीपक ने 46 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग राहुल पांडेय, किशोर धौनी, राहुल, स्कोरिंग मनोज कुमार, युगल धौनी, आंखों देखा हाल विकास पाटनी ने सुनाया।