फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने दिलाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल जज सीनियर डिविजन चंपावत के आदेश पर पुलिस ने कब्जेदार से एक भवन खाली करा वादी को कब्जा दिला दिया। देशफार्म निवासी डेरिक उडहाउस ने देशीफार्म निवासी वाल्टर कार्ल पर उनकी अनुपस्थिति में मकान में कब्जा करने का आरोप लगाया था। इस पर चंपावत सिविल जज सीनियर डिविजन धर्मेंद्र कुमार सिंह ने वाल्टर को तीन दिनों में मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। वाल्टर ने रविवार रात सीओ आरएस रौतेला से न्यायालय का सम्मान करने की बात कह समय रहते स्वयं मकान खाली करने की बात स्वीकारी थी। सोमवार को प्रशासन, पुलिस ने बाकायदा कब्जेदार से मकान खाली करा उसका कब्जा वादी डेरिक को सौंप दिया। इन दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर वाद न्यायालय में विचाराधीन है। कब्जा दिलाने में प्रभारी नायब तहसीलदार जेआर टम्टा, सीओ आरएस रौतेला, टनकपुर के कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष मनीष खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें