फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से खड़ी गाड़ी में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तहसील रोड पर मंगलवार देर रात एक प्लॉट पर खड़े नए टीयूवी वाहन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वार्ड संख्या नौ घसियारा मंडी निवासी जमुना प्रसाद पाल के पुत्र जय सिंह पाल की महेंद्रा टीयूवी वाहन (यूके 03बी 1234) उनके तहसील मार्ग स्थित प्लॉट में खड़ी थी। देर रात अचानक वाहन में आग लग गई।

आग से जब गाड़ी का टायर ब्लास्ट हुआ तो लोगों को घटना का पता चला। ब्लास्ट की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गाड़ी का अगला हिस्सा धधक रहा था। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। कोतवाली में दी घटना की तहरीर में वाहन स्वामी के कहा है कि गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगी है। बहरहाल पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें