फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कल के लिए आज से शुरू करें बचत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में राजकीय इंटर कॉलेज में बचत का महत्व विषय पर हुई गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में राजेंद्र गहतोड़ी ने बचत की उपयोगिता की जानकारी दी। बताया कि कम आय और उच्च आमदनी वर्ग हर तबके को भविष्य की जरूरतों और सुरक्षा की खातिर न्यूनतम 15 प्रतिशत बचत करनी चाहिए। वर्तमान में की गई बचत से भविष्य की अनिश्चितता दूर होती है।
विज्ञापन



नव चेतना सृजन मंच के बैनर तले हुई गोष्ठी में मंच के संयोजक शिक्षाविद डा.बीडी सुतेड़ी, संरक्षक पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त उप प्राचार्य डा.डीडी जोशी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमीर बख्श ने कहा कि मनुष्य की आमदनी कितनी ही अधिक क्यों न हो, संचय न करने की प्रवृत्ति उसके लिए नुकसानदायक होती है। गोष्ठी के दौरान श्याम और रहीम दो दोस्तों की कहानी के माध्यम से बचत के महत्व को समझाया गया। जीआईसी के प्रधानाचार्य गहतोड़ी ने स्कूल से ही छात्र-छात्राओं में बचत की प्रवृत्ति विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें