टनकपुर (चंपावत)। लोहाघाट में गौवंशज की हत्या किए जाने की घटना उपजा जनाक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील में इस घटना के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में तहसील के प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों का शीघ्र पता लगाकर दंडित किए जाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन करने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, जिला महामंत्री मुनीर खान, मो. कमर अंसारी, मो. जफर, जहीर हुसैन, इसरार, माजिद, साकिर खान, रईस अहमद, शहादत हुसैन आदि थे।