फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस नवंबर से शुरू होगी शारदा से खनिज निकासी

विज्ञापन
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने शारदा से 20 नवंबर से खनिज निकासी शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने वन निगम और खनन प्रभाग से 20 नवंबर से पहले खनन क्षेत्र के अप स्ट्रीम में नायकगोठ निकासी गेट पर निर्माणाधीन तौल कांटे लगाने एवं स्टोन क्रशर के पास मार्ग की मरम्मत करने की मांग रखी है। यूनियन ने ट्रक मालिकों से अपने ट्रकों के पंजीकरण का नवीनीकरण करा खनिज निकासी के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वन निगम के खनन प्रभाग ने गत छह नवंबर को ही शारदा के निकासी गेट खोल दिए थे। लेकिन अप स्ट्रीम में दूसरा तौल कांटा न लग पाने से खनन कारोबारियों ने खनिज निकासी शुरू नहीं की है। उनका कहना है कि विभाग ने बगैर पूरी तैयारी के खनन गेट तो खोल दिए, लेकिन निकासी में आने वाली दिक्कतों को दूर नहीं किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल का कहना है कि नायकगोठ निकासी गेट में एक ही तौल कांटा होने से निकासी में खासा विलंब होता है। विभाग को पूर्व में अवगत कराने के बाद भी दूसरे तौल कांटा समय पर नहीं लगाया गया। डाउन स्ट्रीम से निकासी के लिए स्टोन क्रशर के पास मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढों को नहीं भरा गया है, जिसके चलते ट्रकों का आवागमन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि अब 20 नवंबर से खनिज निकासी शुरू करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन तब तक दूसरा तौल कांटा लगाने के साथ ही विभाग खराब मार्ग की मरम्मत करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें