फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छोर से नेपाल सीमा से घिरे थपलियालखेड़ा में तेंदुए का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तेंदुए ने अब तीन छोर से नेपाल सीमा से घिरे सीमांत थपलियालखेड़ा गांव में भी दस्तक दे दी है। शनिवार रात गांव में घुसे तेंदुए ने एक ग्रामीण के गोशाला में बंधी बछिया को मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत बनी है। ग्रामीण अब अपने बच्चों को गांव से थोड़ी दूर जंगल की ओर स्थित स्कूल भेजने से भी घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


जंगल से लगे गांवों के लोगों के लिए वन्यजीव न सिर्फ आफत, बल्कि जानमाल की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं। पूर्णागिरि मार्ग के अलावा विचई, आमबाग, छीनीगोठ आदि जंगल से लगे गांवों में आए दिन हाथी, बाघ एवं तेंदुए की दस्तक आम बात है, लेकिन अब तेंदुए ने पहली बार थपलियालखेड़ा गांव में दस्तक दी है। गांव ही निवासी शिक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि शनिवार रात तेंदुए ने कृष्णा सिंह के गोशाले में घुसकर बछिया को निवाला बनाया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से लोगों में खासी दहशत बनी है। ग्रामीण अब अपने बच्चों को स्कूल भी भेजने से डर रहे हैं। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से शीघ्र सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें