फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से ग्रामीणों के मोबाइल फोन शोपीस बने हैं। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा। इसमें बीएसएनएल समेत अन्य निजी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क की समस्या शीघ्र दूर कराने की गुहार लगाई गई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जंगल से लगा होने के कारण छीनीगोठ क्षेत्र संवेदनशील है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने से गांव संचार सुविधा से कटा रहता है। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े चार हजार आबादी वाले गांव में ढाई हजार से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं, जिनके फोन गांव में पहुंचते ही शो पीस बन जाते हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें बात करने के लिए गांव से बाहर आना पड़ता है। उन्होंने एसडीएम से बीएसएनएल, निजी मोबाइल कंपनियों से नेटवर्क की रेंज बढ़वाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, जगदीश पंत, संजय मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, कुंवर भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें