फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन कर में 70 फीसदी तक कमी का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में भवनकर 70 प्रतिशत कम करने, कूड़ा निस्तारण के लिए दो वाहन खरीदने का फैसला लिया गया। इस मौके पर बताया गया कि पालिका क्षेत्र में 200 बिजली के पोल और 24 ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।

सोमवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई निर्णय लिए गए। लोगों की परेशानी का सबब बने जल मूल्य में कमी करने के लिए भवन कर में 70 फीसदी तक कमी करने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि जल मूल्य का निर्धारण भवन के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है। लिहाजा भवन कर में कमी करने से लोगों को जल मूल्य में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि शहर में दस हैंडपंप और सीएचसी, कलक्ट्रेट रोड, पुलिस लाइन व कनलगांव में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। नालियों के ऊपर बिखरी पेयजल लाइन को हटाया जाएगा। कूड़े के निस्तारण के लिए एक टिप्पर और एक पिकअप वाहन खरीदने में सहमति जताई गई। ईओ अभिनव कुमार के संचालन में हुई बैठक में सभासद शकुंतला गोस्वामी, अनीता प्रहरी, नरेश जोशी, दीपक तड़ागी, प्रकाश नाथ, गिरीश पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध शुरू
चंपावत। पालिका की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। बोर्ड बैठक में सभासद दीपक तड़ागी ने सेलाखोला वन पंचायत में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध किया। उनका कहना था कि इस मामले को अब वे डीएम के दरबार में रखेंगे। बता दें कि एनएच विस्तारीकरण की वजह से बनलेख में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड को निरस्त करना पड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें