टनकपुर (चंपावत)। ब्लॉक स्तरीय अंतर माध्यमिक विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने दमखम दिया। इसके अंतर्गत मंगलवार से जिला स्तरीय बॉक्सिग के मुकाबले होंगे।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता व खेल समन्वयक एसपी यादव की देखरेख में स्टेडियम बाक्सिंग रिंग में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र शिक्षा अधिकारी तेज बहादुर गंगवार ने किया। सोमवार को हुए पहले मुकाबले में दीपक ने सौरभ नैथानी हराया। इसके अलावा 48 किलो भार वर्ग में अभिषेक ने विक्रांत महर को, 50 किलो भार वर्ग में हिमांशु गौनी ने कमल राणा को, 54 किलो भार वर्ग में नीरज ताकुली ने विजय को, 57 किलो भार वर्ग में कुनाल सिंह ने आदित्य चंद को, 60 किलो भार वर्ग में शुभम कुमार ने मनीष बोहरा को पराजित किया।
निर्णायक मंडल में ललित मोहन भट्ट, रेखा पांडेय, संतोष सिंह शामिल थे। आयोजन में कल्पना आर्य, चंद्रा पांडेय, प्रकाश जोशी, बलविंदर सिंह ने सहयोग दिया। खेल समन्वयक यादव ने बताया कि विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी।