फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने को लेकर लामबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने को लेकर मोहल्ले के लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 31 जुलाई तक शराब की दुकान बंद न होने पर आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। त्रिभुवन सिंह बोहरा के आवास में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आबकारी विभाग ने 31 जुलाई तक बजरंगबली वार्ड से शराब की दुकान को हटाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी आबकारी विभाग ने शराब की दुकान बंद नहीं की।
विज्ञापन


प्रशासन के इस रवैये के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने 14 दिन तक तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर तय तिथि तक शराब की दुकान को उनके मोहल्ले से नहीं हटाया गया तो 31 जुलाई को तहसील परिसर में बैठक कर आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर त्रिभुवन बोहरा, गोविंद वर्मा, भूपाल सिंह मेहता, राज किशोर साह, दीपक बोहरा, ममता, नंदा देवी, पुष्पा, विनीता देवी, तृप्ति, हंसा देवी, कमला, द्रोपदी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें