फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र में धड़ल्ले से फेंका जा रहा है कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका अपने ही आदेशों पर अमल नहीं करवा पा रही है। यहां पर्यटक आवास गृह के समीप प्रतिबंधित क्षेत्र में लोग धड़ल्ले से कूड़ा फेंक रहे हैं। नगर पालिका इससे बेखबर है। गजब बात यह कि प्रतिबंधित क्षेत्र में पालिका ने चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है। जिसमें साफ साफ लिखा गया है, कि प्रतिबंधित क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। यहीं नहीं कानूनी कार्रवाई करने की भी बात लिखी गई है।
विज्ञापन


बावजूद इसके नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में सात स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। जिनमें जीआईसी रोड, पर्यटक आवास गृह, जिला पंचायत तिराहा, नागनाथ, तल्लीहाट, मल्लीहाट और गोरलचौड़ रोड शामिल हैं। उनका कहना है कि शीघ्र ही अभियान चला कर प्रतिबंधित क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें