चंपावत। पुलिस के जवानों ने दुधपोखरा के जंगलों में कांबिंग का प्रशिक्षण लिया। एसपी आरसी राजगुरू के निर्देश और प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय के नेतृत्व में जवानों ने माओवादी हमलों से निपटने का अभ्यास किया।
जवानों ने शुक्रवार को दुधपोखरा के जंगलों में मुठभेड़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी। प्रशिक्षण में जवानों को बंदूक चलाना, जवानों को कवरिंग देना, घायलों को मदद पहुंचाना, जंगल में छुपे दुश्मन को ढूंढने आदि का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर लाइन मेजर दामोदर कापड़ी, यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश, मोहन लाल आदि शामिल रहे।