फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में 500, दो हजार के नोटों की भारी किल्लत

Tue, 26 Dec 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
लोहाघाट एसबीआई में बैंक कर्मियों द्वारा थमाई गई 10 और 100 रूपये की गड्डियों को दिखाता नित्यानंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसबीआई की शाखा में 500 और दो हजार के नोटों की भारी किल्लत हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक द्वारा भुगतान में लोगों को अधिकतर 10 और 100 रुपये की गड्डियां थमाई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पाटी विकासखंड के दूरस्थ बिनवालगांव निवासी नित्यानंद बिनवाल एसबीआई की लोहाघाट शाखा में नकदी लेने आए थे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्ति के बाद वे दिल्ली में काम कर रहे हैं। जिनका पेंशन खाता एसबीआई लोहाघाट शाखा में है। वे करीब एक वर्ष बाद बैंक में अपने पेंशन खाते से 70 हजार रुपये निकालने पहुंचे। बैंक की ओर से उन्हें 10-10 रुपये की 10 और 100-100 रुपये की छह गड्डियां थमा दी गई। बिनवाल को ये रकम दिल्ली ले जानी थी। उन्होंने बैंक कर्मियों से बड़े नोट देने की मिन्नत की, लेकिन बैंक कर्मियों ने उन्हें टरका दिया। 

एटीएम में नकदी नहीं होने से परेशान हो रहे लोग
नगर क्षेत्र के अधिकांश एटीएम में कैश न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में एसबीआई के तीन, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के एक-एक एटीएम शामिल हैं, लेकिन अधिकतर समय एटीएम में नकदी नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। एटीएम में नकदी नहीं होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कैशचेस्ट से अधिकतर 10 और 100 रुपये के नोट आ रहे हैं, जबकि बड़े नोट बहुत कम मात्रा में आने के कारण काफी परेशानियां हो रही हैं। इसके चलते ग्राहकों को छोटे नोट देने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- जगदीश लाल वर्मा, प्रभारी शाखा प्रबंधक, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें