फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जन औषधि केंद्र पर मिलेंगी 50 दवाएं

Sat, 13 Dec 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में अब मरीजों को 50 दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। डीएम मनीष कुमार की पहल के बाद जन औषधि केंद्र में 25 दवाएं और बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकता के अनुसार स्वच्छकों की तैनाती के लिए आउटसोर्स अथवा नगर पालिका के साथ अनुबंध कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान अस्पताल परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालन पर सहमति व्यक्त की गई ताकि स्थानीय महिलाओं को आजीविका के अवसर भी उपलब्ध हो सकें। जन औषधि केंद्र की समीक्षा करते हुए डीएम ने केंद्र संचालक को 50 दवाओं के विक्रय के लिए सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी को आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया।
स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यकता के अनुरूप चिकित्सकीय और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित के निर्देश दिए। आपातकालीन चिकित्सा सेवा पर जोर देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अस्पताल में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, पूरन सिंह महरा, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट की सभी व्यवस्थाएं पूरी, संचालन जल्द
उप जिला अस्पताल में लगी डायलिसिस यूनिट का डीएम ने निरीक्षण किया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायलिसिस यूनिट लगाने की घोषणा की थी। सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि डायलिसिस यूनिट संचालन करने वाली संस्था का रजिस्ट्रेशन हो गया है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यूनिट का संचालन जल्द हो जाएगा। मरीज आयुष्मान कार्ड से निशुल्क डायलिसिस करा सकेंगे। जबकि अन्य के लिए करीब 2,000 रुपये तक फीस का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें