फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 50 चिप्स पैकेट, छह किलो मिठाई कराई नष्ट

Sat, 11 Oct 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में खाद्य पदार्थ की जांच करते तहसीलदार। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
चंपावत। खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पाटी, खेतीखान में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में मिले चिप्स के एक्सपायर्ड 50 पैकेट, खराब मिठाई और मिल्क केक नष्ट कराए।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने पाटी और खेतीखान क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रखरखाव जांच की। इसमें बेसन लड्डू, लॉज मिठाई, खोया बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए। खेतीखान में एक मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान में चार किलो बासी मोतीचूर लड्डू और पेड़ा को मौके पर नष्ट कराया गया। पाटी क्षेत्र में मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान में मिले दो किलो खराब मिल्क केक और किराना प्रतिष्ठान से चिप्स के पैकेट नष्ट कराए। तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया कि सभी विक्रेताओं को दोबारा खराब खाद्य पदार्थ नहीं बेचने की चेतावनी के साथ ही नोटिस जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन

11सीपीटी 17पी- पाटी में खाद्य पदार्थ की जांच करते तहसीलदार। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें