फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले की बदहाल सड़कों को लगेगा 4.70 करोड़ का मरहम

Fri, 12 Sep 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार के साथ ही अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में चंपावत जिले की अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब है। बरसात के दिनों में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोनिवि ने इन सड़कों की मरम्मत का निर्णय लिया है। लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर के ग्रामीण और नगरीय इलाकों में विभाग की मार्ग सुधारीकरण, सीसी मार्ग, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। सड़क कटिंग, पुनर्निमाण, डामरीकरण, मार्ग सुधारीकरण, पुलिया निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण और नगरीय सड़कों की मरम्मत सहित अनेक निर्माण कार्य किए जाएंगे। सड़कों के सुधारीकरण के लिए 4.70 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द सड़कों के सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। - एमसी पलड़िया, ईई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें