फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा एक-एक लाख का ऋण

विज्ञापन
कोलीढेक में महिलाओं को पुरस्कृत करते ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केएम शर्मा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की पाटन शाखा की ओर से लोहाघाट के कोलीढेक में आयोजित शिविर में 45 महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण मंजूर किए गए। इस दौरान बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को शाखा प्रबंधक दीपक चंद की अध्यक्षता में हुए शिविर का शुभारंभ बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन शर्मा ने किया। उन्होंने महिला समूहों को दी जाने वाली सुविधाओं और बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को लघु बचत के लिए प्रेरित किया। शिविर में 45 महिला समूहों की 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी समूहों का एक-एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इस मौके पर महिलाओं को बैंक की ओर से उपहार दिए गए। लीड बैंक के केएस तड़ागी, निधि संस्था के संयोजक डॉ. सुनील पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह के अलावा लोहाघाट, बर्दाखान, देवीधुरा बैंक शाखा के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें