फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 साल बाद मिला गंगा सिंह को सहारा

Tue, 27 Oct 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के चौमेल गांव के गंगा सिंह की उम्र 50 पार कर गई। एक पैर से लाचार गंगा सिंह को शिविर में ट्राइसाइकिल दी गई तो मानो उन्हें चलने का सहारा मिल गया। करीब 8 साल की उम्र में बिजली गिरने से उनका पांव खराब हो गया था, जिससे वह बगैर सहारे के एक कदम भी नहीं चल पाते थे। मंगलवार को जिला अस्पताल में विकलांग शिविर में उन्हें ट्राई साइकिल दी गई।
विज्ञापन


रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन (आरईसी) द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 55 लोगों को विकलांग उपकरण दिए गए। कार्यक्रम का आगाज चिकित्सा अधीक्षक डा.एसबी ओली और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.उदय शंकर ने किया। ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टिक, मेडिकल रिलीफ किट और कान के लिए सुनने की मशीन दी गई। शिविर का संचालन कृत्रिम अंग उपकरण कल्याण निगम (एल्मिको) कानपुर के वीके यादव और यशविंदर सिंह ने किया।

कल टनकपुर में लगेगा शिविर
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन (आरईसी) द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 29 अक्तूबर को टनकपुर के संयुक्त अस्पताल में शिविर लगेगा। शिविर में विकलांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें