फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल में चुने गए 42 खिलाड़ी

विज्ञापन
चंपावत में अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल में सफल खिलाड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को गोरलचौड़ मैदान में अंडर-23 टीम के लिए हुए दूसरे चरण के ट्रायल में 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

अंडर-23 वर्ग में पंजीकृत 73 खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। इस मौके पर 42 खिलाड़ी फाइनल ट्रायल के लिए चयनित किए गए। ये खिलाड़ी 22 से 28 अक्तूबर तक होने वाले जोनल ट्रायल के लिए हाइलैंडर क्रिकेट अकादमी काशीपुर में प्रतिभाग करेंगे। यहां पर्यवेक्षक बीएस चुफाल, चयनकर्ता प्रभात कुमार, संजय वर्मा, बीके सिंह, कोच भगवान बोरा, शैलेंद्र सिंह, अंपायर मनोज टकवाल के अलावा एसोसिएशन से सचिव नीरज वर्मा, कैलाश भट्ट, कुलदीप वर्मा, सौरभ साह, हेमंत वर्मा, प्रदीप बोरा, सुनीता, तनुजा वर्मा, कल्पना गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें