फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन की छत गिरने से बाल बाल बचे दस लोग और मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत बैड़ाओड़ के डुंगराओड़ तोक में एक भवन के भीतर की छत गिरने से परिवार के दस सदस्य और मवेशी बाल बाल बच गए। छत गिरने से परिजनों को मामूली चोटें आई हैं जबकि गोठ में बंधी भैंस को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से पीड़ितों ने गांव में किसी अन्य जगह शरण ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रकाश राम पुत्र मोहन राम अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर खाना खा रहा था। इसी दौरान एकाएक मकान की बल्ली (भराना) टूटने से छत सहित परिवार के सारे लोग नीचे गोठ में समा गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी बलदेव राम, सूरज कुमार, दीपक आदि ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
हादसे में मनोज के पैर, निर्मल की कमर में, रेनू देवी, प्रकाश राम, उनकी बेटी अंजली, करिश्मा, सोनाक्षी, काजल, आशिमा और बेटे आर्यन को अंदरूनी चोटें आई। इस दौरान गोठ में बंधी उनकी गाभिन भैंस के ऊपर भवन का मलबा गिरने से वह घायल हो गई। शुक्रवार को इजड़ा से आए पशु चिकित्सक ने भैंस का ऑपरेशन कर पेट से जिंदा कटरा बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना के बाद पटवारी सुनील मेहरा ने मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान बलदेव प्रसाद, संजय कुमार, मदन कुमार, दीपक, हरीश आदि ने बताया कि भवन गिरने से घर में रखा सारा अनाज आदि बरबाद हो गया है और 50 हजार रुपये में खरीदी भैंस भी घायल हो गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें