चंपावत। पीजी कलेज में शुक्रवार को सत्र 2018-19 के लिए इतिहास विभाग की परिषद का गठन किया गया। प्राचार्य प्रो. राधेश्याम भट्ट के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत जोशी के संचालन में इतिहास विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन हुआ।
दीपा रावत अध्यक्ष, रोहित कार्की उपाध्यक्ष, निकिता बोरा सचिव, निखिल बोहरा उपसचिव और नेहा भंडारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।