चंपावत। सोमवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट ली। आसमान के बादलों से घिरने के बाद हल्की बारिश हुई। मामूली बारिश से चंपावत में ठंड में भारी इजाफा हुआ। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। लोग अंगीठी को घेरे बैठे रहे।