चंपावत। जिले के लोहाघाट स्थित न्यायिक बंदीगृह में 20 जनवरी को विचाराधीन बंदी महेंद्र पाल पुत्र बाबू राम, निवासी ग्राम कैरय्या आत्माराम, थाना क्योलड़िया, बरेली (यूपी) की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। बताते चलें कि विचाराधीन कैदी का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाया गया था, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
एडीएम ने कहा है कि इस संबंध में जो लोग जो भी सूचना लिखित या मौखिक रूप से देना चाहते हो वे पांच फरवरी तक उनके कार्यालय में दे सकते हैं।