लोहाघाट(चंपावत)। लधियाघाटी स्पोर्ट्स क्लब की पहल पर लधियाघाटी प्रीमियम लीग सीजन 6 क्रिकेट प्रतियागिता में दो मैच खेले गए। पहला मैच में मछियाड़ ने गूंथा और दूसरे मैच में रमक ने रीठासाहिब ए को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मां नंदा देवी खेल मैदान गाज में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच का शुभारंभ रीठा साहिब थाना प्रभारी खुशाल माहरा ने किया। मछियाड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 89 रन बनाए। जबकि गूंथा केवल 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दूसरे मैच का शुभारंभ पीएनएसबी के शाखा प्रबंधक इकबाल सिंह ने किया। रमक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। रीठासाहिब ए ने 10 विकेट पर 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रमक की की टीम ने 6 ओवर में मैच जीत लिया।
अंपायर लक्ष्मण सिंह, खीम सिंह, नरेंद्र कोटलिया और संतोष कुमार रहे। स्कोरर मुकेश मेहता रहे। वहां गिरी गोस्वामी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।