फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को 26 को मिलेगी फ्रिजवाल नस्ल की गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के दुग्ध संघ में फ्रिजवाल नस्ल की गाय लेने के लिए दूसरे चरण में 25 पशुपालकों के आवेदन पहुंच चुके हैं। दुग्ध संघ की ओर से आर्मी फार्म मेरठ से पशुपालकों को दो हजार रुपये में दो गाय दी जा रही हैं।
विज्ञापन


पशुपालक गाय लेने में रुचि दिखा रहे हैं।
दुग्ध संघ को पहले आर्मी फार्म से एक पशुपालक को पांच गाय दी जाती थीं लेकिन पशुपालकों के पास पांच गाय एक साथ पालने की व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण वह आर्मी फार्म से फ्रिजवाल नस्ल की गाय नहीं ले पा रहे थे।

अब नया शासनादेश जारी होने के बाद पशुपालक गाय लेने के लिए आगे आ रहे हैं। दुग्ध संघ ने मेरठ आर्मी फार्म से चार जनवरी को 33 पशुपालकों को 66 गाय बांट दी हैं। एक दूसरे को देखकर पशु पालकों में फ्रिजवाल नस्ल की गाय लेने की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिले के पशुपालकों को आर्मी फार्म से गाय दिलाने के लिए दूसरे चरण की कार्रवाई चल रही है। अब तक 25 पशुपालकों के आवेदन आ चुके हैं। 26 जनवरी को पशुपालकों को फ्रिजवाल नस्ल की गाय मेरठ से दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राजेश मेहता, प्रबंधक, दुग्ध संघ चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें