बनबसा (चंपावत)। मीना बाजार से चूनाभट्टा और चंदफार्म को जाने वाला संपर्क मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानियों होती है। लोगों ने इस मार्ग का जीर्णोद्धार जल्द कराने की मांग की है।
चंदफार्म, चूनाभट्टा के अलावा नगरपंचायत कार्यालय, अस्पताल, कन्या इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज और मिनी स्टेडियम जाने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। लंबे समय से इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद इसकी मरम्मत के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। ग्रामप्रधान गीता देवी, गंगा गुरूंग, गिरधारी लाल, माला देवी, अरुण कुमार, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, महेश जोशी, गजेंद्र चंद, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरभि चंद, अभिभावक संघ अध्यक्ष गोपाल राम उर्फ गोविंद राम आदि ने प्रशासन से उक्त मार्ग का जीर्णोद्धार शीघ्र कराने की मांग की है। ब्यूरो