फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी नहीं, किसान को मिले उचित मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति के सदस्यों ने किसानों का कर्ज माफ करने की बजाए किसान को फसलों का उचित मूल्य समय पर देने पर जोर दिया। किसान का अनाज सरकार को खरीदकर शीघ्र ही भुगतान करना चाहिए। उन्होंने बिचौलियों पर अंकुश लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन


गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में किसानों के कर्ज माफ करने की परंपरा का विरोध जताया गया। कहा गया कि वोटों की राजनीति के तहत किसानों के कर्ज माफ कर उनके साथ छलावा किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र में अधिकतर पूर्व सैनिक किसानी कर रहे हैं।

कै. हरीश कापड़ी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसान के उत्पाद को समय पर उचित मूल्य पर खरीदकर भुगतान करे। कै. वीरेंद्र रजवार ने सस्ती दर पर सिंचाई के लिए बिजली मुहैया कराने, उचित मूल्य पर खाद आदि की व्यवस्था करने को कहा। समिति अध्यक्ष ने सरकार से उचित मूल्य पर किसानों के उत्पाद खरीदने और किसान को प्रतिवर्ष, प्रतिबीघा पांच सौ रुपये सब्सिडी देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कै. परमानंद कापड़ी, कै. मोहन चंद, कै. उत्तम चंद, सूबेदार बुद्दीबल्लभ पांडेय, सू. माधव सिंह, सू. कृष्णानंद कापड़ी, चंद्रशेखर चंद आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें