चंपावत। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर कठनौली के काश्तकार शेर सिंह ने बगीचे की घेराबंदी को लेकर जिला उद्यान अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बगीचे में विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे लगाए हैं लेकिन सुरक्षा घेराबंदी नहीं होने से जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
काश्तकार ने बताया कि बगीचे में रेड बॉक्स, सुपरचिप, घेगगाला, ब्रानीसेट चिफ चैलजर प्रजाति के 600 से अधिक पौधों को रोपण किया गया है। इसके अलावा हिमालयी सेबों का भी बगीचा बनाया गया है लेकिन घेराबंदी नहीं होने से जंगली जानवर रात के वक्त फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनकी मेहनत खराब हो रही है।