फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत हुई साक्षात्कार प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड चंपावत, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी से ऑनलाइन ऋण आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार में जिला उद्योग केंद्र से 58, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चंपावत के 43, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के लिए ऑनलाइन प्राप्त 31 आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिला उद्योग केंद्र के 37, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चंपावत के 30, खादी आयोग हल्द्वानी के 23 आवेदन बैंकिंग स्वीकृति के लिए अग्रसारित किए गए।
विज्ञापन


साक्षात्कार में समिति के अध्यक्ष सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीना बोरा, समिति के सदस्य लीड बैंक अधिकारी अरुण चंद्र जोशी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, खादी आयोग के सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या, प्रबंधक जीबी जोशी, सहायक सांख्यकीय अधिकारी एमएस जीनशा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें