फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पश्चिमी छोर के गांवों में इन दिनों एक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण जंगल जाने से घबरा रहे हैं। शाम के समय वह अपने बच्चों को बाहर नहीं जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

बमनपुरी के प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि कई ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए को देखने की पुष्टि की है। वहीं चंदनी की प्रधान गंगा गुरूंग ने भी बताया कि ग्रामीण तेंदुआ दिखाई देने से भयभीत हैं।

उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है। स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज ने बताया कि इन दिनों सुरक्षा के तहत शाम के समय फार्म स्थित अनाथालय के बच्चों को बाहर जाने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें