फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलाकोट में रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के मूलाकोट में रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वजीर सिंह की अध्यक्षता में हुई लीला में मेघनाद वध से लेकर राम के राज तिलक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन


लीला में लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध करना, सुलोचना का सती होना, पुत्र शोक में रावण का विलाप करना, अहिरावण का प्रवेश, अहिरावण द्वारा राम-लक्ष्मण को पाताल लोक में ले जाना, हनुमान द्वारा पाताल लोक में अहिरावण का वध करना, राम-रावण के बीच युद्ध, विभीषण द्वारा रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य राम को बताना, राम द्वारा अग्नि बाण मारकर रावण का वध करना, विभीषण का राजतिलक, सीता की अग्नि परीक्षा, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान का पुष्पक विमान से अयोध्या लौटना, अयोध्यावासियों द्वारा खुशियां मनाना, राम का राज्याभिषेक करने की लीला दिखाई गई। लीला को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें