फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी पंचेश्वर से उतरकाशी तक जन संवाद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से पहाड़ के अस्तित्व और स्वाभिमान के लिए बुधवार को पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक जन संवाद यात्रा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


पंचेश्वर में सुबह दस बजे से जन संवाद यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मंगलवार को संघर्ष समिति के संयोजक चारु तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य के सामाजिक सरोकारों और स्थायी राजधानी के लिए शुरू की जा रही जन संवाद यात्रा में पूर्व विधायक पुष्पेष त्रिपाठी, काशी सिंह ऐरी, पीसी तिवारी, दिनेश जुयाल, उमेश तिवारी विश्वास, मनीष सुंदरियाल, नारायण बिष्ट, प्रदीप सती, मोहित डिमरी, भवान सिंह, चंद्रशेखर कापड़ी, कमल मठपाल, दयाल पांडेय सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी प्रतिभाग करेंगे। यात्रा का समापन 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें