फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की चैकिंग का अभियान लगातार जारी रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हाल की दो बड़ी दुर्घटनाओं को देखते हुए अब संवेदनशील सड़कों का इतिहास भी खंगाला जाएगा। कुमाऊं मंडल में 40 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। मंगलवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने सड़कों को तत्काल गड्डा मुक्त करने और ओवरलोडिंग रोकने को सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के चालान काटने, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक की जा रही हैं।

कुमाऊं मंडल में 40 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग से संबंधित लगभग 500 मामलों में कार्रवाई की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें