फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियाहेड और एनएचपीसी में विद्युत उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का पानी साफ होने के बाद सोमवार देर रात दो बजे शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन


इस कारण एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउसों से सुबह आठ बजे बाद विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। सोमवार को शारदा नदी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से देर शाम छह बजे एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद की गई थी। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप हो गया था।
विज्ञापन


शारदा बैराज के अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात करीब दो बजे पानी साफ होने के बाद पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ा गया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे बाद उक्त दोनों विद्युत गृहों में बिजली बननी शुरू हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें