फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलज्यू महोत्सव की कारोबारी गतिविधियों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। नौ मई से शुरू गोलज्यू महोत्सव के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 मई को संपन्न हुए। अलबत्ता व्यापारिक मेला अब भी जारी है। मगर कम भीड़भाड़ के चलते कारोबारी गतिविधियों में सन्नाटा है। वहीं शुक्रवार को कारोबारी गतिविधियां भी थम जाएगी।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में इन दिनों हथकरघा विभाग के सहयोग से बड़ी संख्या में काशीपुर, धामपुर सहित दूरदराज की कई दुकानें लगी हैं। जिनमें हाथ से बने कपड़े, दन, कालीन, सूत की सामग्री, क्राकरी सहित तमाम सामग्री हैं। मगर इनके खरीददार काफी कम आ रहे हैं। मौसम के अलावा एटीएम में नकदी की कमी का भी यहां असर पड़ रहा है। कारोबारी इशरार सहित तमाम लोगों का कहना है कि इस बार कारोबार में जबर्दस्त कमी आने से भारी घाटा है। वहीं बृहस्पतिवार को मेले में कारोबारी गतिविधियों का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें