लोहाघाट (चंपावत)।
देवीधार स्थित भागीरथी संस्थान का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मोनिका असवाल को मिस फ्रेशर और प्रतीक पुनेठा को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया।
संस्थान के सचिव रमेश भट्ट और प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव रमेश भट्ट ने छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट और संस्थान की उपलब्धियों को बताया। प्रधानाचार्य पंत का कहना था कि संस्था के शिक्षकों द्वारा पूर्ण मनोयोग से छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर फाइनल ईयर छात्र छात्राओं को विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मोनिका असवाल को मिस फ्रेशर और प्रतीक पुनेठा को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया। संचालन मयंक तिवारी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक हेम पाटनी, प्रकाश कलौनी, सुशील फर्त्याल, सुरेश मोनी, नेहा विश्वकर्मा, प्रकाश तड़ागी, गरिमा, हर्षिता, ज्योति, राजीव, संगीता, नीरज, कोमल, योगेश, देवेंद्र राय आदि उपस्थित थे।