फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत यहां अग्नि शमन कर्मियों ने आग से बचाव की जानकारियां दी। इस दौरान आग बुझाते हुए शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मोहन सिंह थापा ने अभियान का शुभारंभ किया। आगजनी होने पर बचाव के तरीकों की जानकारी दी।

बताया गया कि शॉर्ट सर्किट, अत्यधिक गर्मी पैदा होने, ओवरलोडिंग, घटिया उपकरणों के प्रयोग, अवैध ढंग से बिजली के तार लगाने, गलत तरीके से की गई बिजली की वायरिंग, लापरवाही व जानकारी की कमी से आग की 60 प्रतिशत वारदातें सामने आती हैं। आग लगने पर घरों में लगाए आग से बचाव के उपकरण का उपयोग कर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों से आग की वारदात होने पर 05965-234211, 100, 101 व 108 नंबर पर जानकारी देने की अपील की। इस अवसर पर फायर कर्मी भूपेंद्र सिंह, हरीश गिरि, प्रवीण सिंह, सौरभ कुंवर, गोविंद पनेरू, दयाराम, वासुदेव, राजेंद्र गणेश सिंह, नरेंद्र प्रसाद, मुकेश ,श्याम सिंह आदि अग्निशमन कर्मी मौजूद थे।


अग्नि शमन सप्ताह के तहत दी आग से बचाव की जानकारी
चंपावत। पुलिस का अग्निशमन सेवा जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान लोगों को आग से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय में व्यापारियों को जानकारी देने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। व्यापारियों को आग से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के यूनिट प्रभारी नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपयोगिता और उनका प्रयोग करने की जानकारी दी। बताया कि अग्नि शमन सेवा सप्ताह के तहत स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों, व्यापारियों और आम जनता को आग से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे। इस मौके पर कोतवाल सलाउद्दीन खान, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सुनील कार्की, मोहन सिंह, मुकेश् सिंह, प्रवीण सिंह, राजेश, पूरन गिरी, सुभाष कोहली आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें