फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करें

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम अनिल चन्याल ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक लेकर विद्यालयों में अनिवार्य रूप से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम संचालित करने एवं बच्चों की सुरक्षा के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरटीई के मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रबंधकों को स्कूलों के खुलने एवं छुट्टी का समय एक रखने को कहा गया।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग रहने को कहा गया। प्रबंधकों को स्कूल बसों का संचालन परिवहन विभाग के मानकों एवं नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी गई। एसडीएम ने टनकपुर के सेंट फ्रांसिस स्कूल, बनबसा के ग्लोरियस एकेडमी एवं मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल प्रबंधन को स्कूल के पास राजमार्ग पर एक सप्ताह के अंदर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में तय हुआ है कि सभी स्कूल के खुलने का समय सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे एवं छुट्टी का समय साढ़े बारह से डेढ़ बजे के बीच रहेगा। बैठक में नवलकिशोर तिवारी, बीसी जोशी, आरसी पांडेय, गोविंद बल्लभ जोशी, जमना महर, मनु तिवारी, सुंदर सिंह खोलिया, गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें