फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर बैराज से नेपाल को पानी दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
महाकाली संधि के तहत टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी देने के समझौते को शीघ्र अमल में लाने को लेकर नेपाल में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। प्रदेशसभा सदस्य प्रकाश रावल की पहल पर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान युक्त फरमान को नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सौंपा जाएगा।

प्रदेशसभा सदस्य रावल की मांग है कि कंचनपुर निर्वाचन क्षेत्र नंबर 3 के प्रदेशसभा (क) के लोगों की सुविधा को तीसरे चरण की निर्माणाधीन नहर में पानी देना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए टनकपुर बैराज से शीघ्र पानी दिया जाए। उन्होंने टनकपुर बैराज से नहर का निर्माण कराने को लेकर नेपाली प्रधानमंत्री से भारत पर दबाव बनाने की मांग की है। इसके तहत उन्होंने कंचनपुर जिले में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। नेपाली प्रदेशसभा सदस्य रावल का कहना है कि टनकपुर बैराज के हैड रेगुलेटर से भारतीय भूमि पर एक किमी से अधिक नहर का निर्माण भारत सरकार को करना है। नेपाली प्रधानमंत्री के भारत भ्रमण को लेकर भी उक्त हस्ताक्षर अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल-भारत के बीच फरवरी 1996 में समझौता हुआ था कि नेपाल के ब्रह्मदेव के पास भारतीय क्षेत्र टनकपुर स्थित बैराज से नेपाल को प्रतिवर्ष वर्षाकाल में एक हजार क्यूसेक और अन्य समय में तीन सौ क्यूसेक पानी दिया जाएगा। इसके तहत नेपाल की ओर लगभग 13 किमी नहर का निर्माण कार्य लगभग संपन्न होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें