फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेंगे गुमशुदा रमन्ना के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बृहस्पतिवार को नेपाल सीमा के पास पंचेश्वर में दबोचे गए व्यक्ति टीवी रमन्ना के परिजनों की रविवार को चंपावत पहुंचने की संभावना है। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि रमन्ना के परिजन आंध प्रदेश के गिडलो गांव से शुक्रवार को चंपावत के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश निवासी टीवी रमन्ना को बीते बृहस्पतिवार को एसएसबी की पंचम वाहिनी के जवानों ने नदी पार करने के बाद हिरासत में ले लिया था। मामला संदिग्ध लगने पर एससबी ने व्यक्ति को पंचेश्वर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ में पता चला कि टीवी रमन्ना करीब छह माह पूर्व आंध्रप्रदेश के नरेग्राम थाना गिडलो से लापता हो गया था। रमन्ना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों ने गिडलो थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में चंपावत पुलिस ने आंध्र प्रदेश के थाने में संपर्क कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद रमन्ना के परिजन शुक्रवार को आंध्र प्रदेश से चंपावत के लिए रवाना हो गए थे। परिजनों के रविवार को यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें